स्वच्छ हाथ, सुरक्षित उपचार और संक्रमण मुक्त अस्पताल, एएमआर की रोकथाम में, हम सभी की भागीदारी जरूरी
स्वच्छ हाथ, सुरक्षित उपचार और संक्रमण मुक्त अस्पताल, एएमआर की रोकथाम में, हम सभी की भागीदारी जरूरी
सोमवार को जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) जागरूकता के तहत हाथों की स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मेडिकल एवं सर्जिकल वार्ड के नर्सिंग ऑफिसर इंचार्ज, नर्सिंग ऑफिसर्स तथा बिम्स नर्सिंग कॉलेज झिरी के नर्सिंग ट्रेनिंग स्टूडेंट्स को संक्रमण रोकथाम एवं हाथों की स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही नर्सिंग विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से मरीजों और परिजनों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग, स्वच्छता एवं एएमआर की रोकथाम के प्रति जागरूक किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के.वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संक्रमण के प्रसार को रोकना, मरीजों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा एंटीबायोटिक के अनावश्यक उपयोग से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर क्वालिटी प्रबंधक डॉ. भरत चौधरी एवं टीम, प्रभारी मैट्रन श्रीमती कृष्णा चौहान, समस्त वार्ड नर्सिंग ऑफिसर इंचार्ज, नर्सिंग ऑफिसर्स एवं नर्सिंग विद्यार्थी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



