रिंकू टॉक के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, दशहरे पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा

रिंकू टॉक के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, दशहरे पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा
बुरहानपुर। मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बुरहानपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
दशहरे के अवसर पर कांग्रेसजनों ने डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर चुनाव आयुक्त द्वारा मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने के साथ वोट काटे गए एवं वोट चोरी की जा रही है। इसलिए देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठ रही है। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नहीं होता और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि यह आंदोलन की शुरुआत है। आने वाले समय में जिला स्तर पर बड़े आंदोलन किए जाएंगे और दिल्ली में भी कांग्रेस द्वारा व्यापक आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। मतदाता सूची की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी हर स्तर पर आवाज उठाएगी। इस दौरान रिंकु टाक, श्रीमती अनिता अमर यादव, फ़हीम हासमी, वाज़िद इक़बाल, श्रीमती योजना देवड़ा, तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला अब्दुल्ला आंसरी, हफ़ीज़ मंसुरी, मुज्जु मीर ,इनाम आंसरी, शाहिद बंदा, जावेद खान, विनोद मोरे, हमीद डाइमंड आसिफ खान कैलाश यावतकर, मुसर्रफ खान,डॉ हारून साजिद आंसरी, असगर चोधरी, शेख़आरिफ़, जलील मन्सा, आशिष भगत ,अरुण महाराज, असलम खान, रहीम भाई ,अकरम पठान ,प्रमोद जैन ,श्रीमती मीनाक्षी, महाजन, अज्जू खान ,डॉ फिरोज़ बेग, वसीम बक्श, रफ़ीक़ मंसुरी, शेख रुस्तम, हाजी बासिद,रईस अंसारी, जाकिर हुसैन, शेख फरीद इब्राहिम भाई सहित बड़ी संख्या कांग्रेस के सक्रिय साथी उपस्थित रहे।
Comments (0)