इस दीपावली स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें: नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी

इस दीपावली स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें: नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी


शाहपुर: दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शाहपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी ने नगर सहित पूरे जिले और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का विशेष संदेश दिया है।
श्रीमती तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाने का यह सबसे उपयुक्त अवसर है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस दीपावली विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, ताकि स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों, उद्यमियों और छोटे व्यापारियों के परिश्रम को सच्चा सम्मान मिल सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर-आँगन की सजावट के लिए भारतीय उत्पादों का ही उपयोग करना चाहिए और स्वदेशी मिठाइयों से पर्व की खुशियाँ बाँटनी चाहिए। देश की मिट्टी से जुड़े उत्पादों को अपनाकर हम न केवल अपनी परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को भी सीधा संबल प्रदान करते हैं।
अंत में श्रीमती साधना तिवारी ने "स्वदेशी का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान" और "वोकल फॉर लोकल — यही है आत्मनिर्भर भारत की पहचान" का नारा देते हुए सभी से स्वदेशी अपनाने और खुशहाल दीपावली मनाने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

