खाद्य सुरक्षा विभाग का बुरहानपुर में बड़ा छापा: कई दुकानों से लिए मावा और मिठाई के सैंपल, भोपाल लैब भेजे जाएंगे

06 Nov 2026 - 02:08
खाद्य सुरक्षा विभाग का बुरहानपुर में बड़ा छापा: कई दुकानों से लिए मावा और मिठाई के सैंपल, भोपाल लैब भेजे जाएंगे

खाद्य सुरक्षा विभाग का बुरहानपुर में बड़ा छापा: कई दुकानों से लिए मावा और मिठाई के सैंपल, भोपाल लैब भेजे जाएंगे

बुरहानपुर।

कलेक्टर विवेक कुमार के सख्त निर्देशों के पालन में जिले में मिलावटखोरों और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी जांच व कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में एसडीएम बुरहानपुर श्रीमती पल्लवी पौराणिक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी कमलेश डावर की संयुक्त टीम ने शहर की विभिन्न मिठाई और खाद्य दुकानों का औचक (आकस्मिक) निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की और अमानक पाए जाने की शंका में नमूनों की जब्ती शुरू की। कार्रवाई के तहत इंदिरा कॉलोनी स्थित 'कुंदन स्वीट्स' से नमकीन, मिल्क पेड़ा और मावा बर्फी के सैंपल लिए गए। वहीं गांधी चौक स्थित 'माधव स्वीट्स (विनोद डेयरी)' से मावा और मावा रोज बर्फी का नमूना लिया गया। इन सभी नमूनों को परीक्षण और गुणवत्ता की जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

साफ-सफाई और शुद्धता पर एसडीएम की प्रतिक्रिया

माधव स्वीट्स पर जांच के दौरान बुरहानपुर एसडीएम पल्लवी पौराणिक ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में माधव स्वीट्स में मावा और मिठाइयां शुद्ध पाई गई हैं। मिठाइयों में इस्तेमाल किया गया रंग (फूड कलर) भी तय मानकों के अनुसार सही पाया गया है। उन्होंने बताया कि दुकान के एक हिस्से में रेस्टोरेंट और दूसरी तरफ मिठाइयों का निर्माण हो रहा है, जहां किचन में साफ-सफाई की स्थिति बेहतर है। हालांकि, अधिकारियों ने भविष्य में सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर और दुरुस्त बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।

  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0