अमानक उर्वरक पाए जाने पर निर्माता कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

03 Nov 2026 - 02:57
अमानक उर्वरक पाए जाने पर निर्माता कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

अमानक उर्वरक पाए जाने पर निर्माता कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

बुरहानपुर  में उर्वरक का नमूना अमानक पाए जाने पर संबंधित निर्माता कंपनी के विरुद्ध थाना खकनार में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उपसंचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि LAKSHUMI AGRO LTD. Mumbai द्वारा निर्मित उर्वरक जिंक मोनोहाइड्रेट 33 प्रतिशत W/W सल्फर 15 प्रतिशत का नमूना 16 सितम्बर 2026 को लिया गया था। नमूने को परीक्षण हेतु उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, उज्जैन भेजा गया। प्रयोगशाला की विश्लेषण रिपोर्ट में उर्वरक का नमूना अमानक पाया गया। इस पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माता कंपनी के विरुद्ध थाना खकनार में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

-----------------------------------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0