बुरहानपुर मे अर्चना चिटनिस ने जिला पुलिस लाइन में किया शस्त्र पूजन, जनसुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प को किया नमन

21 Oct 2026 - 00:15
0 19
बुरहानपुर मे अर्चना चिटनिस ने जिला पुलिस लाइन में किया शस्त्र पूजन, जनसुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प को किया नमन

बुरहानपुर मे अर्चना चिटनिस ने जिला पुलिस लाइन में किया शस्त्र पूजन, जनसुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प को किया नमन

बुरहानपुर। विजयादशमी के पावन पर्व पर बुरहानपुर जिला पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कार्यक्रम में सहभागिता कर अस्त्र-शस्त्रों एवं पुलिस वाहनों का पूजन-अर्चन किया तथा विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शौर्य, साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रतीक शस्त्रों का पूजन कर जनसुरक्षा एवं कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प को नमन किया गया।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि सनातन परंपरा में शस्त्र पूजन राज्य, देश, धर्म की रक्षा, न्याय की स्थापना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का प्रतीक है। यह परंपरा शक्ति के साथ दायित्व, साहस के साथ मर्यादा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के शाश्वत मूल्यों को अभिव्यक्त करती है। विजयादशमी का पर्व सत्य और धर्म की विजय का संदेश देते हुए हमें अन्याय एवं अधर्म के विरुद्ध खड़े होने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शस्त्र पूजन का यह अवसर जनसेवा, अनुशासन, साहस और कर्तव्यपरायणता के प्रति प्रतिबद्धता को और दृढ़ करने का प्रतीक है।

कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, कलेक्टर हर्ष सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, चिंतामन महाजन, बलराज नावानी, आशीष शुक्ला, रूद्रेश्वर एंडोले, एसडीएम श्रीमती पल्लवी पुराणिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे, सीएसपी विनोदसिंह कुशवाह, मनोज टंडन, सुनिल वाघे, आदित्य प्रजापति एवं भरत रावल सहित जनप्रतिनिधि और जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्र में सुख-शांति, सुरक्षा, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव की कामना की गई। विजयादशमी का पर्व सभी को सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने के साथ राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

दिनांक:- 20 अक्टूबर 2026

01

Comments (0)

User