स्मार्ट मीटर का मुद्दा चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ के मंच से उठाया, दत्तू मेढ़े ने जताया आभार

27 Nov 2026 - 01:12
स्मार्ट मीटर का मुद्दा चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ के मंच से उठाया, दत्तू मेढ़े ने जताया आभार

स्मार्ट मीटर का मुद्दा चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ के मंच से उठाया, दत्तू मेढ़े ने जताया आभार

संविधान दिवस पर गठबंधन के साथियों को गुलाब का फूल भेंट कर किया सम्मानित

बुरहानपुर। 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर लखनऊ में विशाल महारैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए विभिन्न संगठनों एवं गठबंधन के पदाधिकारियों ने संविधान और संवैधानिक अधिकारों को लेकर अपने विचार रखे।

इसी दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में लंबे समय से चल रहे स्मार्ट मीटर के मुद्दे को भी लखनऊ के मंच से प्रमुखता से उठाया गया। भीम आर्मी के संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सरकारों को घेरते हुए कहा कि गरीबों को लूटने का काम बंद किया जाए, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

उन्होंने स्मार्ट मीटर से बढ़ते बिजली बिलों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले गरीब परिवारों का बिजली बिल लगभग 200 रुपये आता था, लेकिन अब वही बिल 2,000 रुपये से लेकर कई हजार रुपये तक पहुंच रहा है। आखिर गरीब परिवार इतनी बड़ी रकम कहां से भरेंगे? सरकार को इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करना चाहिए।

गौरतलब है कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े एवं उनके साथियों द्वारा बुरहानपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद की जा रही है। उनके इस संघर्ष और जनहित के मुद्दे को राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद द्वारा लखनऊ के मंच से उठाए जाने पर दत्तू मेढ़े ने उनका दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

दत्तू मेढ़े का कहना है कि स्मार्ट मीटर का मुद्दा तब तक उठता रहेगा, जब तक देश के गरीबों को न्याय नहीं मिल जाता। गरीब और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

वहीं, संविधान दिवस के उपलक्ष्य में दत्तू मेढ़े द्वारा गठबंधन के साथियों को गुलाब के फूल भेंट कर सम्मानित किया गया और संविधान के प्रति सम्मान एवं एकजुटता का संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से AIMIM के संस्थापक असदुद्दीन ओवैसी, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह, कमल वालिया सहित देशभर से आए दोनों गठबंधन की पार्टियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0