कृषि गतिविधियों से लेकर खाद्य भंडारण तक, कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों का किया अवलोकन


कृषि गतिविधियों से लेकर खाद्य भंडारण तक, कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों का किया अवलोकन
स्व-सहायता समूह की दीदीयों से किया संवाद, किसानों को दी फसल चक्र अपनाने सलाह
बुरहानपुर/ जिले में कृषि गतिविधि

यों, खाद्य भंडारण व्यवस्थाओं एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की जमीनी स्थिति जानने के लिये कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री कुमार ने ग्राम नसीराबाद एवं बोरी में खीरे की नेट हाउस खेती, पपीते, तरबूज एवं चने के खेत का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से खेती की प्रक्रिया, विभिन्न मौसमों में ली जाने वाली फसलों तथा उत्पादन संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने किसानों को फसल चक्र (क्रॉप रोटेशन) अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि फसलों में विविधता लाने से उत्पादन एवं मुनाफे में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ती हैं। इस दौरान कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों द्वारा कलेक्टर श्री कुमार को खेती के संबंध में आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुमार ने ग्राम तुकईथड़ स्थित भंडारण केंद्र एवं नेपानगर के खाद्य वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भंडारण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा निर्धारित समय पर प्रतिदिन केंद्र में उपस्थित रहे। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुमार ग्राम रायतलाई पहुंचे, उन्होंने आगा खां स्व-सहायता समूह की दीदीयों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जुड़ने के लाभ बताते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को समूहों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल अवश्य भेजें, क्योंकि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं जीवन में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने समूह की महिलाओं को अपना मोबाइल नंबर दिया एवं कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकती हैं। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री कुमार ने खकनार कला स्थित सोलर प्लांट का भी जायजा लिया। उन्होंने गन्ना टिश्यू तैयार करने की प्रक्रिया, उत्पादन एवं विक्रय संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान कृषि, कृषि विज्ञान केन्द्र सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



