बाल दिवस पर अर्वाचीन इंडिया स्कूल में निखरी नन्ही प्रतिभाएं, रचनात्मकता और नवाचार का दिखा अनूठा संगम

बाल दिवस पर अर्वाचीन इंडिया स्कूल में निखरी नन्ही प्रतिभाएं, रचनात्मकता और नवाचार का दिखा अनूठा संगम
बुरहानपुर। बाल दिवस के अवसर पर 1

5 नवंबर 2026 को अर्वाचीन इंडिया स्कूल में उत्साह, उमंग और रचनात्मकता से परिपूर्ण विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, प्रतिभा, आत्मविश्वास और नवाचार की क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, विषय प्रदर्शनी और समाचार-पत्र निर्माण जैसी गतिविधियों ने बाल दिवस को सीखने, सृजन करने और अपनी प्रतिभा पहचानने का यादगार अवसर बना दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ‘लिटिल लेजेंड्स दृ द कॉस्ट्यूम कार्निवल’ आयोजित की गई। कक्षा पहली एवं दूसरी के लिए ‘द मैजिकल वर्ल्ड ऑफ इमेजिनेशन’ तथा कक्षा तीसरी एवं चौथी के लिए ‘आई एम द चेंज दृ माय ड्रीम फॉर इंडिया’ विषय निर्धारित किए गए। नन्हे विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा में विभिन्न पात्रों का रूप धारण कर अपने विचारों और कल्पनाओं को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों में रचनात्मकता के साथ देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच भी दिखाई दी।
कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विषय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत, सामाजिक विज्ञान तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) विषयों पर आधारित मॉडल, प्रोजेक्ट और गतिविधियां प्रदर्शित की गईं। विद्यार्थियों ने छोटे-छोटे समूहों में विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य करते हुए अपने विषयगत ज्ञान और व्यावहारिक समझ का परिचय दिया। इस प्रदर्शनी ने पुस्तकीय ज्ञान को प्रयोग और अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान किया।
कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ‘यंग जर्नलिस्ट चौलेंज दृ क्रिएट योर न्यूजपेपर’ अंतर-सदनीय प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन की टीम को मात्र 60 मिनट में अपना संपूर्ण समाचार-पत्र तैयार करना था तथा 15 मिनट में निर्णायकों के समक्ष उसकी प्रस्तुति देनी थी। विद्यार्थियों ने समाचार-पत्र का नाम, प्रमुख सुर्खियां, विद्यालय समाचार, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल, संपादकीय, रचनात्मक लेखन और विज्ञापन जैसे विभिन्न स्तंभ तैयार किए। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने समाचारों के चयन, विश्लेषण, लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण के साथ टीमवर्क एवं समय प्रबंधन का भी उत्कृष्ट परिचय दिया।
इस अवसर पर अतिथियों के रूप में खुशी ठाकुर, डॉ. प्रगिता पराशर, डॉ. गणेश खरचे, कुमुद श्रीवास्तव, विवेक बिलोरे, योगेश मोरे, रितु उपाध्याय, सोनी टंडन एवं रश्मि मिश्रा उपस्थित रहीं। विद्यालय की डायरेक्टर राखी मिश्रा, प्राचार्य दीप्ति पोडियन एवं एचआर पायल टंडन भी मौजूद रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों, रचनात्मक सोच और उत्साह की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय परिसर में रंग-बिरंगी वेशभूषा, आकर्षक प्रस्तुतियों, ज्ञानवर्धक मॉडलों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से बाल दिवस का उल्लास देखते ही बन रहा था। प्रत्येक गतिविधि में बच्चों का उत्साह और कुछ नया सीखने की जिज्ञासा स्पष्ट दिखाई दी।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, संवाद कौशल और सामूहिक कार्य की भावना विकसित करना है। ऐसी गतिविधियां बच्चों को पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा पहचानने, विचारों को अभिव्यक्त करने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर देती हैं।
अर्वाचीन इंडिया स्कूल का बाल दिवस समारोह इस संदेश के साथ यादगार बना कि बच्चों की प्रतिभा को सही मंच, प्रोत्साहन और अवसर मिले तो उनकी कल्पनाशीलता नवाचार और भविष्य की संभावनाओं में बदल सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



