बुरहानपुर में भगवान बड़े बालाजी का तीन दिवसीय मेला शुरू: ताप्ती नदी के सतियारा घाट पर 21 ब्राह्मणों ने कराया कुंभाभिषेक, उमड़े श्रद्धालु

23 Oct 2026 - 14:27
0 18
बुरहानपुर में भगवान बड़े बालाजी का तीन दिवसीय मेला शुरू: ताप्ती नदी के सतियारा घाट पर 21 ब्राह्मणों ने कराया कुंभाभिषेक, उमड़े श्रद्धालु

बुरहानपुर में भगवान बड़े बालाजी का तीन दिवसीय मेला शुरू: ताप्ती नदी के सतियारा घाट पर 21 ब्राह्मणों ने कराया कुंभाभिषेक, उमड़े श्रद्धालु

बुरहानपुर:

शहर में आस्था और उल्लास के साथ भगवान बड़े बालाजी महाराज का तीन दिवसीय मेला शुरू हो गया है. इस अवसर पर ताप्ती नदी के सतियारा घाट पर धार्मिक अनुष्ठानों का तांता लगा हुआ है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं.

21 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच हुआ कुंभाभिषेक

बड़े बालाजी मंदिर संस्थान के आशीष भगत और मुख्य पुजारी मोहन बालाजी वाले ने बताया कि कार्यक्रम के तहत भगवान बालाजी महाराज सखाराम महाराज की समाधि के सामने बने अस्थायी पंडाल में पहुंचे. यहां 21 ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार और ताप्ती नदी के पवित्र जल के बीच भगवान का भव्य कुंभाभिषेक संपन्न हुआ. इसके बाद भगवान बालाजी महाराज को भक्तों के साथ ताप्ती नदी में तीन डुबकी लगवाई गई. स्नान के पश्चात प्रतिमा को अस्थायी पंडाल में विराजमान किया गया, जहां रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया.

गुरुवार शाम दीपदान के साथ हुआ शुभारंभ

गुरुवार शाम को भगवान बड़े बालाजी मंदिर से सतियारा घाट पहुंचे, जहां भक्तों ने दीपदान कर उनका स्वागत किया. पहले दिन ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया.

मनोकामना पूरी होने पर चढ़ता है दराबा और चुड़वा

मान्यता के अनुसार, भगवान बालाजी महाराज का विशेष प्रसाद 'दराबा' और 'चुड़वा' है. भक्तों की मनोकामना पूरी होने पर वे यहाँ दराबे और चुड़वे का भोग लगाते हैं. इसके पश्चात परिवार सहित ताप्ती नदी के किनारे बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा है.

तीन दिवसीय मेले में होंगे विशेष आयोजन

मंदिर संस्थान के अनुसार, सतियारा घाट पर आयोजित इस तीन दिवसीय मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और दर्शन-पूजन का दौर जारी रहेगा. मेले में शामिल होने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

Comments (0)

User