बंदरिया की हत्या का मामला वन विभाग ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर कल होगा धरना-प्रदर्शन

02 Nov 2026 - 00:26
बंदरिया की हत्या का मामला वन विभाग ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर कल होगा धरना-प्रदर्शन

बंदरिया की हत्या का मामला वन विभाग ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर कल होगा धरना-प्रदर्शन

बुरहानपुर के कादरिया स्कूल में एक बेजुबान वन्य-प्राणी बंदरिया को गोली मारकर हत्या करने और उसके दुधमुंहे नवजात बच्चे को मां से अलग करने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस क्रूरता को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें से वन विभाग ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, तीसरा आरोपी अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इतवारा स्थित बुरहानी कादरिया स्कूल के परिसर में बुधवार शाम करीब 5 बजे एक बंदरिया अपने नवजात बच्चे के साथ पेड़ पर बैठी थी। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन से जुड़े एक रईसजादे ने अपने निशानेबाजी के शौक और रसूख के चलते बैलेट गन से बंदरिया को 4 गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अगली सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

हिन्दू संगठनों का विरोध और गिरफ्तारियां

घटना के बाद से ही शहर में भारी रोष व्याप्त है। हिन्दू जागरण मंच, विश्व हिन्दू परिषद और अन्य हिन्दू संगठनों द्वारा कड़ा विरोध-प्रदर्शन किए जाने के बाद पुलिस और वन विभाग हरकत में आया, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। एक अन्य फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए वन विभाग की टीमें जुटी हुई हैं।

कल होगा बड़ा धरना-प्रदर्शन

इस पूरे मामले में अब तूल पकड़ते हुए हिन्दू जागरण मंच और विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। कल सुबह 11 बजे, कादरिया स्कूल प्रबंधन पर भी आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग को लेकरथ जिला वनमंडल अधिकारी (DFO) के कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

मामले की पूरी जानकारी महेश चौहान द्वारा दी गई है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0