बुरहानपुर जिले में शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार; नगदी व ताश के पत्ते जब्त

19 Oct 2026 - 02:50
0 22
बुरहानपुर जिले में शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार; नगदी व ताश के पत्ते जब्त

बुरहानपुर जिले में शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार; नगदी व ताश के पत्ते जब्त

शाहपुर / बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)

बुरहानपुर जिले के थाना शाहपुर पुलिस ने जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक सफल कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 4 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹5,100 नगद और 52 ताश के पत्ते विधिवत जब्त किए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी (आईपीएस) के निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री वैभव प्रिय (आईपीएस) के मार्गदर्शन में शाहपुर पुलिस द्वारा यह प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने की घेराबंदी

थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा गठित टीम, उप निरीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में ग्राम नीमगांव पहुंची। वहां कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दाँव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके की घेराबंदी की और चार व्यक्तियों को धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों के नाम:

  मुकेश पिता फकीरा

  धनंजय पिता भागवत पाटिल

 सलीम पिता सिता

आशिक खाँ पिता अब्दुल्लाखाँ

जब्त सामग्री एवं वैधानिक कार्रवाई

पुलिस ने जुआ फड़ और पकड़े गए व्यक्तियों के पास से कुल ₹5,100 नगद तथा 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश मिश्रा के निर्देशन में उप निरीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक गुरदीप, प्रधान आरक्षक सुनील पाटीदार, आरक्षक रविन्द्र राय, आरक्षक अंकित दुबे एवं आरक्षक देवकीनंदन की सराहनीय भूमिका रही।

Comments (0)

User