बुरहानपुर: तीन दिन पुरानी रंजिश में युवक की निर्मम हत्या, दो घायल; आरोपी गिरफ्तार

12 Nov 2026 - 02:36
बुरहानपुर: तीन दिन पुरानी रंजिश में युवक की निर्मम हत्या, दो घायल; आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर: तीन दिन पुरानी रंजिश में युवक की निर्मम हत्या, दो घायल; आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर:

शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद में मंगलवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि इस हमले में दो अन्य युवक घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दीपावली के विवाद से जुड़ी थी रंजिश

मृतक के रिश्तेदार विजय उमाले ने बताया कि दीपावली के दौरान मृतक के दोस्त के बेटे का किसी बात पर विवाद हो गया था। इस विवाद को सुलझाने के लिए शिवलाल (मृतक) और उनके साथ अन्य लोग बीच-बचाव करने गए थे। आरोपी को ऐसा लगा कि वे लोग उसके विरोध में बोल रहे हैं, जिसके चलते उसके मन में रंजिश पैदा हो गई थी।

मंगलवार रात एक बार फिर इसी बात को लेकर विवाद हुआ। हालांकि, उस समय गांववालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। जब शिवलाल और अन्य लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी ने पीछे से आकर शिवलाल पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय शिवलाल पिता नारायण तायड़े के रूप में हुई है। ज्ञानेश्वर नामक आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की है।

पुलिस ने बुधवार दोपहर जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। टीआई अखिलेश मिश्रा ने बताया कि हमले में घायल हुए दोनों युवकों की हालत गंभीर नहीं है और जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0