अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध बुरहानपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
बुरहानपुर
अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध बुरहानपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार तस्कर व कैरियर करने वालों को पकडने मे मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं एसडीओपी नेपानगर वैभव प्रिय के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय और परिवहन के तस्करो के मामले में थाना खकनार को एक और बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 16/10/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना लालबाग के अपराध क्रमांक 243/26 धारा 25(1-बी)ए आर्म्स एक्ट मे फरार आरोपी दीपक जमरे पांगरी रोड मातानदी के पास ग्राम खकनार खुर्द मे अवैध हथियार लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां दीपक पिता प्रेमसिंग जमरे जाति भिलाला उम्र 18 साल निवासी फरसीनाला ग्राम धाबा को पकड़ा जिसके कब्जे से 01 देशी हस्तनिर्मित पिस्टल कीमती 30,000/- रुपये व एक वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 8000/- कुल मश्रुका कीमती 38,000/- रुपये जप्त की गयी । आरोपी के विरुध्द थाना खकनार में अपराध क्रमांक 481/2026 धारा 25(1-बी)ए आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया । आरोपी से पुछताछ करते बताया कि उक्त हथियार उसने पाचौरी निवासी एक लडके से लिये है जिसपर आज दिनांक 20/10/26 को मुखबीर की सुचना पर पांगरी फाटा से बाल अपचारी को पकडा जिससे पुछताछ करते जुर्म कबुल किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 देशी हस्तनिर्मित पिस्टल कीमती 30,000/- रुपये की जप्त की गयी है जिससे की पुछताछ जारी है ।
आरोपी का विवरण
1.दीपक पिता प्रेमसिंग जमरे जाति भिलाला उम्र 18 साल निवासी फरसीनाला ग्राम धाबा
2. विधि विरुध्द बालक
जप्त सामग्री
02 देशी हस्तनिर्मित पिस्टल व 01 वीवो कंपनी का मोबाईल कुल मश्रुका कीमती 68,000/
सराहनीय भूमिका: निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारक अली, सउनि पवन देशमुख, प्रआर सतीश सुर्यवंशी, प्रआर संदीप सिंह सोलंकी, प्रआर लालसिंग डाबर, आर. खुमसिंह नार्वे, विजेन्द्र देवल्ये, जितेन्द्र चौहान, अर्जुन कसुमारिया, अजय अहिरवार
Comments (0)