रेणुका पुलिस लाइन, बुरहानपुर में विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर शस्त्र पूजन समारोह सम्पन्न।

21 Oct 2026 - 00:31
0 17
रेणुका पुलिस लाइन, बुरहानपुर में विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर शस्त्र पूजन समारोह सम्पन्न।

रेणुका पुलिस लाइन, बुरहानपुर में विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर शस्त्र पूजन समारोह सम्पन्न।

रेणुका पुलिस लाइन में सभी शस्त्रों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शस्त्र पूजन किया।

दिनांक 20.10.2026 को विजयादशमी पर्व पर रेणुका पुलिस लाईन बुरहानपुर में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन मे शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने,कलेक्टर बुरहानपुर श्री हर्ष सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रेणुका पुलिस लाइन में सभी शस्त्रों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शस्त्र पूजन किया गया। सभी ने एक दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं प्रेषित की।

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजन के पश्चात वाहनों का विधिवत पूजन किया गया। इसी क्रम में जिले के सभी पुलिस थानों एवं चौकियों में भी शस्त्र पूजन का आयोजन थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा किया गया।

Comments (0)

User