ग्राम नसीराबाद में मिनी शिविर का आयोजन

ग्राम नसीराबाद में मिनी शिविर का आयोजन
सेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर की राष्ट्रीय योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील के मार्गदर्शन में एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. राजेश काले व प्रो. रूपाली पाली

वाल के नेतृत्व में गोद ग्राम नसीराबाद, बुरहानपुर में मिनी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रुप बनाकर नवीन मतदाता जागरूकता हेतु रैली निकाली गई और 82 परिवारों में नवीन मतदाताओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया गया तथा फॉर्म नंबर 6 भरने के बारे में बताया। स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम पंचायत, शासकीय भवन, स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया एवं नशे के संबंध में नुक्कड़ नाटक कर 112 व्यक्तियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रुपेश इंगले के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता परदेसी मैडम के साथ आशा कार्यकर्ता व बडी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। उक्त शिविर की सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर एवं सचिव श्री के. डी. पटेल ने सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



