जिले के औद्योगिक विकास एवं निर्यात संवर्धन को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

24 Nov 2026 - 01:28
जिले के औद्योगिक विकास एवं निर्यात संवर्धन को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

जिले के औद्योगिक विकास एवं निर्यात संवर्धन को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

बुरहानपुर सोमवार को कलेक्टर श्री विवेक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र की उद्योग संवर्धन एवं निर्यात संवर्धन समिति की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय मीटिंग हॉल में आयोजित रही। बैठक में जिले के औद्योगिक विकास, उद्योगों के समक्ष आ रही समस्याओं तथा औद्योगिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री कुमार ने समिति सदस्यों से जिले के उद्योगों के इतिहास, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए। बैठक में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण कर वहां की व्यावहारिक समस्याओं को समझें तथा उनके उचित समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने एवं समस्याओं के निराकरण के संबंध में उचित प्रस्ताव तथा विस्तृत ड्राफ्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिला उद्योग सुविधा केन्द्र से संबंधित प्रमुख मुद्दों को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए उचित कार्यवाही करने की बात कही। इसके साथ ही टेक्सटाइल उद्योगों के अलावा अन्य उद्योगों, उद्योग नीति, उद्योगों के लिए उचित सुविधाएं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार एवं सुझाव रखे गये। बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री आत्माराम सोनी, समिति सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0