आगजनी में फंसे युवक की जान बचाने वाले पत्रकार उमेश जंगाले और सेवानिवृत्त कर्मचारी संजय राउत का संयुक्त मोर्चा कर्मचारी महासंघ ने किया सम्मान

आगजनी में फंसे युवक की जान बचाने वाले पत्रकार उमेश जंगाले और सेवानिवृत्त कर्मचारी संजय राउत का संयुक्त मोर्चा कर्मचारी महासंघ ने किया सम्मान
बुरहानपुर। मंडी बाजार स्थित सुपर टीवी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना आग की लपटों के बीच फंसे युवक की जान बचाने वाले पत्रकार उमेश जंगाले के साहसिक एवं सराहनीय कार्य की विभिन्न सामाजिक और कर्मचारी संगठनों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। इसी क्रम में संयुक्त मोर्चा कर्मचारी महासंघ द्वारा पत्रकार उमेश जंगाले का सम्मान कर उनके साहस और मानवता के प्रति समर्पण को सलाम किया गया। गौरतलब है कि सुपर टीवी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में देर रात अचानक भीषण आग लग गई थी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। चारों तरफ धुएं और आग की लपटों के बीच एक युवक फंस गया था। ऐसे कठिन और भयावह हालात में पत्रकार उमेश जंगाले ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना युवक को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। उनका यह कदम मानवता, संवेदनशीलता और साहस की मिसाल बन गया।संयुक्त मोर्चा कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में आगजनी के दौरान युवक की जान बचाने के लिए पत्रकार उमेश जंगाले का सम्मान किया गया। इसी अवसर पर सेवानिवृत्त हुए संजय राउत को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संतोष दीक्षित ने कहा कि समाज में ऐसे साहसी और संवेदनशील लोगों की आवश्यकता है, जो संकट की घड़ी में केवल तमाशबीन बनकर न रहें, बल्कि मानवता के लिए आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारी का सम्मान करते हुए कहा गया कि वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ दी गई सेवाएं हमेशा याद रखी जाती हैं। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दोनों सम्मानित व्यक्तियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। पदाधिकारी ने अशफाक खान का भी उनके सक्रिय सामाजिक कार्यों के लिए स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी संतोष दिक्षित प्रमोशन होकर खरगोन में मंडी सचिव बने उनका भी पदाधिकारी ने सम्मान किया। इस अवसर अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफाक खान, प्रदेश अध्यक्ष सैयद सज्जाद अली, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौकसे, नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर,अजेक्स के राजेश साल्वे, अपेक्स के राजेश सावकारे, राजकुमार मंडलोई, नितिन चौधरी,राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक ठाकुर अरविंद सिंह,पूर्व शिक्षक कांग्रेस के अध्यक्ष अकरम बागवान, अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर, शिक्षक संघ के कैलाश भोलनकार, मंडी कर्मचारी महासंघ के कैलाश निगम, सदानंद कापसे, ताप्ती मिल के नवल सिंह राजपूत, नेशनल मूवमेंट पेंशन स्कीम के महासचिव अनिल सातओ, मंडी कर्मचारी महासंघ के शेख महमूद,वन विभाग के पदाधिकारी योगेश साहूकारें सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर दिवाली की शुभकामनाएं दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0


