दीपावली पर्व जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि लेकर आए- कलेक्टर विवेक कुमार

दीपावली पर्व जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि लेकर आए- कलेक्टर विवेक कुमार
कलेक्टर ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं
बुरहानपुर/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक कुमार ने दीपावली के पावन पर्व पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग और प्रकाश का पर्व है। सभी जिलेवासी इस पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षाेल्लास के साथ मनाएं।
कलेक्टर विवेक कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि दीपावली पर पटाखों का उपयोग करते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें एवं नियमों का भी पालन करे। पटाखों के उपयोग में सतर्कता रखकर संभावित दुर्घटनाओं से स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। उन्होंने कामना की है कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नवीन ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, ज्ञान एवं समृद्धि का संचार करें।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

