बुरहानपुर पुलिस  ने पटाखों के अवैध क्रय-विक्रय, निर्माण एवं भंडारण की सूचना तत्काल दें, सूचना देने के लिए जारी किया मोबाइल नंबर–

02 Nov 2026 - 21:01
बुरहानपुर पुलिस  ने पटाखों के अवैध क्रय-विक्रय, निर्माण एवं भंडारण की सूचना तत्काल दें, सूचना देने के लिए जारी किया मोबाइल नंबर–

पटाखों के अवैध क्रय-विक्रय, निर्माण एवं भंडारण पर पुलिस की पैनी नजर

बुरहानपुर पुलिस  ने पटाखों के अवैध क्रय-विक्रय, निर्माण एवं भंडारण की सूचना तत्काल दें, सूचना देने के लिए जारी किया मोबाइल नंबर–7049101020

आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं बुरहानपुर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बुरहानपुर कलेक्टर श्री विवेक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में जिले में पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के अवैध निर्माण, क्रय-विक्रय एवं भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। समय समय पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चेकिंग की जा रही है।

पटाखों का अवैध निर्माण एवं अनधिकृत स्थानों पर भंडारण अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है। ऐसी गतिविधियों से आगजनी, विस्फोट एवं जन-धन की हानि जैसी गंभीर घटनाएं घटित होने की आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बुरहानपुर पुलिस की नागरिकों से सहयोग की अपील किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध पटाखा कारोबार की जानकारी छिपाएं नहीं, तत्काल पुलिस को सूचित करें। सोशल मीडिया पर अफवाहें अथवा भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न करें। त्योहार के दौरान शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति अवैध रूप से पटाखों का निर्माण, विक्रय अथवा भंडारण करता हुआ दिखाई देता है या इस संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल बुरहानपुर पुलिस को मोबाइल नंबर 7049101020 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0