बुरहानपुर के थाना लालबाग पुलिस ने 6 साल पुराने गुमशुदा प्रकरण का किया खुलासा
Burhanpur
बुरहानपुर के थाना लालबाग पुलिस ने 6 साल पुराने गुमशुदा प्रकरण का किया खुलासा
थाना लालबाग पर पंजीबद्ध गुम इंसान क्रमांक 11/2021 के गुमशुदा अटल भल्लावी पिता भुति भल्लावी, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम भातखेड़ा, नेपानगर की तलाश के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। करीब 6 साल पुराने इस प्रकरण की जांच में पता चला कि गुमशुदा अटल भल्लावी की मृत्यु हो चुकी थी। प्रकरण में सूचनाकर्ता धर्मराज भल्लावी द्वारा दिनांक 23.06.2021 को अपने काका अटल भल्लावी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना लालबाग पुलिस द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया था।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा विशेष गुम इंसान अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह जादौन ने प्रकरण की जांच प्रधान आरक्षक 237 महेश मालाकार को सौंपी गई। जांच के दौरान नेपानगर, ग्राम भातखेड़ा एवं जिला अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की गई। दिनांक18.10.2026 को एमपी पुलिस सिटीजन पोर्टल पर अज्ञात मृतकों की जानकारी चेक करने के दौरान एक अज्ञात मृतक का फोटो गुमशुदा अटल भल्लावी से मिलता-जुलता पाया गया। रिकॉर्ड की जांच करने पर थाना लालबाग में दिनांक 20.04.2021 को अज्ञात मृतक के संबंध में मर्ग पंजीबद्ध होना पाया गया।
इसके बाद मृतक के फोटो, दस्तावेजों एवं अन्य उपलब्ध जानकारियों का मिलान किया गया। सूचनाकर्ता धर्मराज भल्लावी एवं मृतक के पुत्र राममोहन द्वारा भी फोटो की पहचान अटल भल्लावी के रूप में की गई। इस प्रकार करीब 6 साल से तलाश किए जा रहे गुमशुदा की मृत्यु की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा मृतक के पुत्र राममोहन को संबंधित दस्तावेज सौंप दिए गए।
निरीक्षक अमित सिंह जादौन,थाना प्रभारी थाना लालबाग,प्रधान आरक्षक 237 महेश मालाकार (जांचकर्ता)।
Comments (0)