संविधान दिवस के पावन अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

संविधान दिवस के पावन अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर बुरहानपुर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बाबा साहेब का महान त्याग, संघर्ष, दूरदर्शिता और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र, राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता का आधार है।
हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार एवं अवसर प्रदान करता है। यह केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है।
आइए, इस संविधान दिवस पर हम सभी संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा एक न्यायपूर्ण, समतामूलक, सशक्त और समरस भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



