सेवासदन विधि महाविद्यालय में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

सेवासदन विधि महाविद्यालय में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

सेवासदन विधि महाविद्यालय में 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस बडे ही उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कु. अनुपमा मुजाल्दे मैडम (जिला विधिक सहायता अधिकारी बुरहानपुर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्राचार्य डाॅ. मोहन सोनी ने स्वागत भाषण के अंतर्गत भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान में निहित मूल्यों एवं मौलिक कर्तव्यों का पालन करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया तथा संविधान के निर्माण, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि कु. अनुपमा मुजाल्दे मैडम (जिला विधिक सहायता अधिकारी बुरहानपुर) ने भारतीय संविधान दिवस की बधाई देते हुये विधिक सहायता मंे पोस्को एक्ट संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। महिलाओं के भरण पोषण से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी भी दी।
उक्त कार्यक्रम की सफलता पर समिति उपाध्यक्ष व विधि विभाग प्रमुख श्री सुरेशचंद्रजी मुंशी एवं सचिव श्री के. डी. पटेल ने सराहना करते हुये हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ. शैलेन्द्र पचैरी एवं आभार एनएसएस प्रभारी डाॅ. वैशाली गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर लीगल एड क्लिनिक प्रभारी डाॅ. शेरसिंह पवार, सेवासदन महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डाॅ. राजेश काले सहित समस्त प्राध्यापकगण, पेरालीगल वाॅलीन्टीयर एवं एनएसएस के स्वयंसेवक सहित बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



