ओवरलोडिंग और अवैध वाहनों पर होगी सख्त करवाई अवैध वाहन चालकों  में मचा हड़कंप 

19 Nov 2026 - 00:35
Updated: 1 hour ago
ओवरलोडिंग और अवैध वाहनों पर होगी सख्त करवाई अवैध वाहन चालकों  में मचा हड़कंप 

ओवरलोडिंग और अवैध वाहनों पर होगी सख्त करवाई अवैध वाहन चलकों  में मचा हड़कंप 

बुरहानपुर: ओवरलोडिंग और बिना वैध दस्तावेजों के दौड़ने वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई,कलेक्टर विवेक कुमार ने दिए निर्देश

बुरहानपुर |

कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को कलेक्टर विवेक कुमार की अध्यक्षता में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय राजस्व वसूली, वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्यों और वसूली की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर विवेक कुमार ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) को स्पष्ट निर्देश दिए कि ओवरलोडिंग वाहनों तथा बिना वैध दस्तावेजों के नियम विरुद्ध संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ नियमित रूप से संयुक्त जांच अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोडिंग की समस्या को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने और इस संबंध में संबंधित ठेकेदारों की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

  राजस्व वसूली: निर्धारित राजस्व वसूली के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और वसूली की प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया गया।

  विभागीय गतिविधियां: नवीन वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन चेकिंग, जांच अभियान और जन-जागरूकता शिविरों की प्रगति की समीक्षा की गई।

परिवहन विभाग की त्वरित कार्रवाई:

बैठक के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री गुप्ता ने विभाग द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कार्रवाई करते हुए 12 ऑटो रिक्शा और 1 टाटा मैजिक वाहन की जांच कर उन्हें जब्त किया गया। इसके अलावा, पूर्व में जब्त किए गए एक ट्रक से 40,000 रुपये का शमन शुल्क (चलन राशि) भी वसूल किया गया।

बैठक में परिवहन विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सख्त रुख से अवैध और ओवरलोड वाहनों के चालकों में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0