बुरहानपुर में ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ शिविर संपन्न: शासन स्वयं पहुंचा जनता के द्वार, विधायक अर्चना चिटनिस ने बांटे हितलाभ
बुरहानपुर में ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ शिविर संपन्न: शासन स्वयं पहुंचा जनता के द्वार, विधायक अर्चना चिटनिस ने बांटे हितलाभ

बुरहानपुर:
शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को और मजबूत करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से बुरहानपुर के लालबाग स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मंगल कार्यालय में ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के तहत एक भव्य शिविर का आयोजन किया गया।
स्थानीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल एक ही छत के नीचे लगाए गए, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़े।
'शासन और नागरिकों के बीच विश्वास का सेतु'
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि यह अभियान मात्र योजनाओं के वितरण का माध्यम नहीं, ब

ल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास का एक मजबूत सेतु है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ समयबद्ध रूप से समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही, नागरिकों से प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और स्वच्छता को अपनी आदत बनाने का आह्वान किया।
संबल योजना के हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। संबल योजना के तहत 8 हितग्राहियों को लगभग 20 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं ने भी अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के अनुभव साझा किए।
प्रमुख अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, कलेक्टर विवेक कुमार, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागड़ी और नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कलेक्टर विवेक कुमार ने अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

