प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी, बुरहानपुर के 59,547 किसानों के खातों में पहुंचे 11.90 करोड़-अर्चना चिटनिस

30 Oct 2026 - 20:20
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी, बुरहानपुर के 59,547 किसानों के खातों में पहुंचे 11.90 करोड़-अर्चना चिटनिस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी, बुरहानपुर के 59,547 किसानों के खातों में पहुंचे 11.90 करोड़-अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त जारी करते हुए देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 680 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की। इस अवसर पर बुरहानपुर जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त के अंतर्गत बुरहानपुर जिले के 59 हजार 547 पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रति किसान 2 हजार रुपए के मान से कुल 11 करोड़ 90 लाख 94 हजार रुपए की राशि अंतरित की गई। इस प्रकार जिले के किसानों को इस किश्त के माध्यम से सीधे आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के उत्थान और कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा और आत्मविश्वास का संचार करने वाली ऐतिहासिक योजना है। यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि देश के अन्नदाताओं के प्रति प्रधानमंत्री जी के सम्मान, विश्वास और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए तीन किश्तों में दिए जाते हैं। वहीं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को अतिरिक्त 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं। इस प्रकार दोनों योजनाओं के माध्यम से पात्र किसानों को प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है।

श्रीमती चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक कुल 205 करोड़ 11 लाख 48 हजार रुपए तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 138 करोड़ 29 लाख 40 हजार रुपए की राशि किसानों को वितरित की जा चुकी है। जिले के 59 हजार 547 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा 46 हजार 244 किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का संकल्प किसानों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व महापौर अतुल पटेल, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

दिनांक:- 30 अक्टूबर 2026

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0