बुरहानपुर के नेपानगर तहसील में अवैध शराब को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
बुरहानपुर के नेपानगर तहसील में अवैध शराब को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

बुरहानपुर जिले के नेपानगर तहसील के वन ग्राम मांडवा में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं ने खोला मोर्चा।
महिलाओं ने अवैध कच्ची शराब की बिक्री बंद नहीं होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी।
बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला एवं पुरुषों ने नेपानगर थाने पहुंचकर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी को ज्ञापन सौंपकर शराब बिक्री पर रोक लगाने की करी मांग।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध शराब बिकने से परिवारों में अशांति और आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।
वहीं 25 अक्टूबर को प्रस्तावित नशामुक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव में शराब बिक्री बंद कराने की मांग भी उठाई गई।
Comments (0)