मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान जारी, मतदान केंद्रों पर आयोजित हो रहे शिविर

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान जारी, मतदान केंद्रों पर आयोजित हो रहे शिविर
बुरहानपुर/निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में एक माह तक फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना तथा नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ ही ऐसे पात्र नागरिकों को भी सूची में शामिल करना है, जिनके नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं।
इसके अंतर्गत जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों 180-बुरहानपुर एवं 179-नेपानगर में विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में शनिवार एवं रविवार को आयोजित विशेष अभियान के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर भी पात्र नागरिकों से संपर्क किया जा रहा है। अभियान के दौरान जिले के मतदान केन्द्रों पर जागरूक नागरिकों ने पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। निर्वाचन आयोग के इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



