बुरहानपुर में कार्तिक पूर्णिमा उत्सव और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर गायत्री परिवार की दायित्व बैठक संपन्न

बुरहानपुर में कार्तिक पूर्णिमा उत्सव और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर गायत्री परिवार की दायित्व बैठक संपन्न

बुरहानपुर
अखिल विश्व गायत्री परिवार के स्वास्थ्य आंदोलन के अंतर्गत आगामी 24 नवंबर 2026 को गौलोक धाम में आयोजित होने वाले भव्य कार्तिक पूर्णिमा उत्सव एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों को लेकर आज गायत्री परिवार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण 'दायित्व बैठक' संपन्न हुई। बैठक में आगामी आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विभागों का जिम्मा सौंपा गया है। बैठक में जन प्रचार, मीडिया प्रचार, आमंत्रण व्यवस्था, भोजनालय प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, औषधि वितरण तथा खीर प्रसाद वितरण के लिए विशेष नियोजन किया गया।
इस बैठक में गायत्री परिवार के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में सुंदरलालजी चौधरी, दीपक कपाड़िया, ब्रजेश पटेल जी, मेघराज महाजन, सुरेश चौधरी, विजय पेशवानी, राजेश पटेल, वासुदेव महाजन सहित अन्य कई समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
विशेष आयुर्वेदिक औषधि: शिविर में श्वांस, दमा, अस्थमा, कफ, खांसी और एलर्जी के रोगियों के लिए चंद्रमा की रोशनी में गौ दूध के साथ शास्त्रोक्त विधि से तैयार विशेष आयुर्वेदिक औषधि निःशुल्क पिलाई जाएगी।
मुख्य कार्यक्रम समय: कार्यक्रम 24 नवंबर 2026 को सायं 5:30 से रात्रि 9:30 बजे तक मुख्य उत्सव, दीप महायज्ञ, स्वास्थ्य संदेश, चंद्र आरती और अस्थमा औषधि वितरण के साथ संपन्न होगा। वहीं, दोपहर 3:30 से 5:30 बजे तक भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
विशेष आयोजन: पंच परमेश्वर सम्मेलन, विराट दीप महायज्ञ, बुरहानपुर गौरव सम्मान, अमृत खीर प्रसाद और सांस्कृतिक संध्या इस आयोजन के मुख्य आकर्षण रहेंगे।
स्थान:
यह पावन आयोजन गौलोक धाम, अमरावती रोड, गुप्तेश्वर मंदिर के पास, बुरहानपुर (म.प्र.) में संपन्न होगा। गायत्री परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित पधारकर धर्मलाभ एवं इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



