पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को किया याद
पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को किया याद
बुरहानपुर

देश के प्रथम प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता और भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान का पुण्य स्मरण किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष शेख रुस्तम ने पंडित नेहरू के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी ने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक नींव प्रदान की। उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में जिन संस्थानों की स्थापना की, वे आज भी देश की प्रगति के मुख्य स्तंभ हैं। उनके दिखाए लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सद्भाव और समावेशी विकास के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर बाल दिवस के महत्व पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बच्चों के उज्जवल भविष्य और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रति पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति:
इस श्रद्धांजलि सभा और कार्यक्रम में हामिद काजी, अनीता यादव, योजना हामिद, डायमंड देवड़ा, कैलाश यावतकर, आशीष भगत, शेख रुस्तम, शहजाद नूर, रियाज उल हक अंसारी, वसीम बक्श, अरुण जोशी, हुजैफा मुलायम वाला, संतोष पाटिल, अकरम पठान, प्रदीप दुबे, जिया उल हक अंसारी, राजकुमार वाछवानी, अयाज अंसारी और शोएब सहित कई गणमान्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



