निगम आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों की पाक्षित बैठक ली सी एम हेल्पलाइन,जन विश्वास शिविर को लेकर दिये आवश्यक निर्देश
निगम आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों की पाक्षित बैठक ली
सी एम हेल्पलाइन,जन विश्वास शिविर को लेकर दिये आवश्यक निर्देश
बुरहानपुर— नगर पालिक निगम बुरहानपुर के आयुक्त संदीप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज निगम कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की पाक्षित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निगम आयुक्त

श्रीवास्तव ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करते हुए शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से और तय समय-सीमा में शिकायतों का समाधान किया जाए। आगामी में दिनों में होने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर वार्ड क्रमांक 39 से 48 तक वार्डो शिविर का आयोजन किया जायेगा इसको लेकर निगम आयुक्त ने निर्देश दिए गए हैं तथा सभी विभागीय अधिकारियों इंजीनियर्स को कड़े निर्देश दिए।अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी शिकायतों का पूरी गंभीरता, तत्परता एवं उत्तरदायित्व के साथ करने तथा शासन की योजनाओं एवं निर्देशों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी,राजस्व अधिकारी शशिकांत पवित्रे, निगम सहायक यंत्री अशोक पाटिल श्री गोपाल महाजन, नितिन वर्मा सौरव वर्मा विक्रम भरकुंवर संपत्तिकर विभाग से श्री योगेश्वर पाटिल, शुभम जायसवाल आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

