पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष धारदार हथियार और लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, चार पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष धारदार हथियार और लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, चार पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

बुरहानपुर (नेपानगर)
जिले के नेपानगर क्षेत्र के मांडवा के अंतर्गत आने वाले बोमल्यापाट गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। चार लोगों ने मिलकर युवक पर धारदार हथियारों, लाठी-डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक: सुखलाल (पिता लाल सिंह)
आरोपी: ध्यान सिंह, उसका बेटा राजेश, सालम और सुभाष।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात मृतक सुखलाल अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों से उसका विवाद हुआ, जिसके बाद चारों ने मिलकर उस पर फालिया (धारदार हथियार), लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया।
गिरफ्तारी: घटना की सूचना मिलते ही नेपानगर थाना पुलिस रात करीब 10:00 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ध्यान सिंह और उसके बेटे राजेश को हिरासत में ले लिया है।
फरार आरोपी: अन्य दो आरोपी सालम और सुभाष अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
जांच और पोस्टमार्टम: रविवार सुबह नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी एफएसएल (FSL) टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। आज मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
