बिहार के 19 वर्षीय धावक मोनू मेटूरबाला का बुरहानपुर में भव्य स्वागत, मां की सलामती के लिए कर रहे हैं 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा
बिहार के 19 वर्षीय धावक मोनू मेटूरबाला का बुरहानपुर में भव्य स्वागत, मां की सलामती के लिए कर रहे हैं 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा


बुरहानपुर। अपनी मां की लंबी उम्र और सलामती की कामना को लेकर अनूठी भक्ति यात्रा पर निकले बिहार के 19 वर्षीय धावक मोनू मेटूरबाला मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। महाराष्ट्र का सफर सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद जैसे ही उन्होंने बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश की धरा पर कदम रखा, स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल दौड़ लगाकर यात्रा कर रहे मोनू मेटूरबाला के इस जज्बे और मातृभक्ति की हर तरफ सराहना हो रही है। बुरहानपुर पहुंचने पर जगह-जगह लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने भी युवा धावक मोनू मेटूरबाला से मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने मोनू के इस कठिन संकल्प और मां के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा व भक्ति की जमकर तारीफ की और यात्रा के सकुशल संपन्न होने की शुभकामनाएं दी
