मुख्यमन्त्री ने ली सिंहस्थ 2028 के कार्यो की समीक्षा बैठक,


उज्जैन
मुख्यमन्त्री ने ली सिंहस्थ 2028 के कार्यो की समीक्षा बैठक,
अधिकारियों को कहा दक्षता से प्लान बनाएं और समय सीमा में पूरा करें,
पिछले तीन सालों में उज्जैन में धार्मिक पर्यटन 16 गुना बड़ा है,
प्रदेश वासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामना दी,
पुलिस विभाग द्वारा शस्त्र पूजन के दौरान अलग-अलग जिलों में मंत्री रहेंगे मौजूद,
बैठक में प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी रहे मौजूद,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय में सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव सहित पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ 2028 के चल रहे कार्यों की क्रम अनुसार समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की वे दक्षता से प्लान बनाएं और समय सीमा में पूरा करें। अब हर महीने समीक्षा बैठक होगी।
वही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवमी और विजयदशमी पर्व की शुभकामना दी। इसके साथ ही कहा कि दशहरा पर्व पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के दौरान अब प्रत्येक जिले में मंत्री भी शामिल होंगे।
वही मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सिहस्थ देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा मेला है । इसमें करीब 30 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आएंगे । श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए स्नान और विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के लिए स्थाई प्रकृति के काम किए जा रहे हैं। इन कार्यों का बाद में पूरे प्रदेश को लाभ मिलेगा। पिछले 3 सालों में उज्जैन में धार्मिक पर्यटन 16 गुना बड़ा है। अब सिंहस्थ कार्यों की हर महीने समीक्षा होगी।
Comments (0)