बाल विवाह कानून अपराध, बाल विवाह करने वाले एवं करवाने वालों पर प्रशासन की रहेगी नजर

22 Nov 2026 - 23:36
बाल विवाह कानून अपराध, बाल विवाह करने वाले एवं करवाने वालों पर प्रशासन की रहेगी नजर

बाल विवाह कानून अपराध, बाल विवाह करने वाले एवं करवाने वालों पर प्रशासन की रहेगी नजर

बाल विवाह करना और इसमें सहयोग देना भी कानूनन अपराध, रोकथाम में सहयोग की अपील

बुरहानपुर/ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं और 21 वर्ष से कम उम्र के बालकों का विवाह करना अपराध की श्रेणी में रखा गया है। अधिनियम के तहत बाल विवाह में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से शामिल समस्त व्यक्तियों एवं संस्थाओं जैसे- टेंट, कैटरिंग, प्रिंटर, साज-सज्जा, बैंड-बाजे, शादी गार्डन, होटल एवं अन्य सेवा प्रदाताओं के लिए भी दो वर्ष तक की सजा या एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। अधिनियम अंतर्गत ऐसा कोई भी व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है या उसे बढ़ावा देता है या उसमें सहायता करता है तो उसे अनुच्छेद 10, पीसीएमए, 2006 अंतर्गत सजा एवं अनुच्छेद 15 पीसीएमए 2006 में उल्लेखित अपराध संज्ञेय एवं गैर जमानती अपराध निर्धारित किया गया है।

जिला प्रशासन ने अपील की है कि बाल विवाह में जाने-अनजाने में सहयोग प्रदान नहीं करें और बाल विवाह की जानकारी मिलने पर उसकी सूचना हेल्पलाईन नं.- 1098, महिला बाल विकास विभाग अथवा नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्र को जल्द सूचित करे। आपसी सहयोग से ही बच्चों के जीवन को सुरक्षित कर, बाल विवाह जैसे अपराध को रोका जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0