बुरहानपुर में जन जागृति संस्था का उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित

23 Nov 2026 - 01:12
बुरहानपुर में जन जागृति संस्था का उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित

बुरहानपुर में जन जागृति संस्था का उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित

बुरहानपुर। शहर के जैन चौपाटी जंक्शन में रविवार को जन जागृति संस्था के तत्वावधान में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए ‘उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।

सच्ची पत्रकारिता समाज का आईना है, और जागरूक नागरिक राष्ट्र की असली ताकत। जब कलम और कैमरा सत्य, संवेदना और सेवा के साथ चलते हैं, तब एक सशक्त व समृद्ध भारत का निर्माण होता है

 कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को पुष्पमाला पहनाकर और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस आयोजन के माध्यम से संस्था ने पत्रकारों के कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

अतिथियों की मौजूदगी और सराहना

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे, सतीश अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन, डॉ. किरण सिंह और डॉ. फौजिया सोडावाला उपस्थित रहे। समारोह में शामिल अतिथियों एवं पत्रकारों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में जन जागृति संस्था के समस्त सदस्यों का योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1