सेवासदन विधि महाविद्यालय में न्याय उत्सव के अंतर्गत विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

सेवासदन विधि महाविद्यालय में न्याय उत्सव के अंतर्गत विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन
जिला विधिक प्राधिकरण, बुर

हानपुर एवं सेवासदन विधि महाविद्यालय, बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में न्याय उत्सव के अंतर्गत विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विधि सक्सेना (प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीष एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर), विशेष अतिथि के रूप में श्री निलेश कुमार जिरती (जिला न्यायाधीश व सचिव-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहानपुर) तथा सुश्री अनुपमा मुजाल्दे (जिला विधिक सहायता अधिकारी, बुरहानपुर), सेवासदन शिक्षा समिति के सचिव श्री के. डी. पटेल, सहसचिव श्री सतीश अग्रवाल, डायरेक्टर ठाकुर आदित्यवीर सिंह, सेवासदन महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील, सेवासदन हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य डाॅ. हर्षद दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सेवासदन विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. मोहन सोनी ने स्वागत भाषण देते हुये महाविद्यालय में विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से न्याय उत्सव के अंतर्गत विधिक साक्षरता के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि श्रीमती विधि सक्सेना ने अपने उद्बोधन में मूल अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं विधि शिक्षा के महत्व पर प्रकाष डाला। साथ ही सफल अधिवक्ता में क्या-क्या गुण होना चाहिये के बारे में जानकारी दी।
श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम के विषय आर.टी.ई. के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष के छात्र/छात्राओं के प्रवेश संबंधी जानकारी देते हुये कहा कि हमारी संस्था द्वारा संचालित जीएनटी मांटेसरी एंड प्रायमरी स्कूल एवं सेवासदन हायर सेकेण्डरी स्कूल में शासन के निर्देषोें का पालन करते हुये आर.टी.ई. के एडमिशन फुल किये जाते है। साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद या अन्याय की स्थिति में वे विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। साथ ही विधि के विद्यार्थियों नई सौगात के रूप में नये पाठ्यक्रम एलएल.एम., बीबीए एलएल.बी., टेक्सेशन लाॅ, साइबर लाॅ व अन्य पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु प्रयासरत है।
विशेष अतिथि श्री निलेश कुमार जिरती साहब ने अपने उद्बोधन में समाज में न्याय की स्थापना के लिए प्रत्येक नागरिक को कानून की जानकारी होना आवश्यक है। विधिक साक्षरता से व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन कर सकता है।
इस अवसर पर न्याय उत्सव के अंतर्गत शिक्षा के अधिकार विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान कृतिका महाजन, द्वितीय स्थान रोषनी पवार एवं तृतीय स्थान मयूरी महाजन ने प्राप्त किया। इन्हे मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं आभार डाॅ. शैलेन्द्र पचौरी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवासदन विधि महाविद्यालय के लीगल एड क्लिनिक प्रभारी डाॅ. शेरसिंह पवार, प्रो. रूचि पचौरी, प्रो. पीयुष मोदी, प्रो. देवेन्द्र चौहान, प्रो. नितीन जावरे, प्रो. खुशबू देवकर, प्रो. हनी सूर्यवंशी सहित अन्य शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाॅफ सहित बडी संख्या में विधि के छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



