MP स्थापना दिवस पर बुरहानपुर में सांस्कृतिक छटा: ढोल की थाप पर थिरके सांसद, विधायक और कलेक्टर

MP स्थापना दिवस पर बुरहानपुर में सांस्कृतिक छटा: ढोल की थाप पर थिरके सांसद, विधायक और कलेक्टर

बुरहानपुर मे मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आदिवासी लोक नृत्य आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। समारोह का माहौल उस समय और भी जीवंत हो गया जब ढोल की थाप पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी खुद को झूमने से नहीं रोक सके।



कार्यक्रम के दौरान आदिवासी कलाकारों द्वारा दी गई लोक नृत्य की प्रस्तुति ने ऑडिटोरियम में मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों का उत्साह देखकर समारोह में उपस्थित क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, ,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, कलेक्टर विवेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मंच व प्रांगण में उतर आए और ढोल-ताशों की गूंज पर लोक कलाकारों के साथ जमकर थिरके।
समारोह में सांसद, क्षेत्रीय विधायक, शहर के महापौर, जिला कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रदेश की समृद्धि और विकास की कामना करते हुए स्थापना दिवस की बधाई दी।
परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम, इंदिरा कॉलोनी (बुरहानपुर)।
विशेष आकर्षण: आदिवासी लोक नृत्य और पारंपरिक ढोल की थाप। विशेष उपस्थिति: सांसद, विधायक, महापौर, कलेक्टर एवं अन्य जनप्रतिनिधि।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
