मेघावी छात्र- छात्राओं का पारितोषिक वितरण कार्यक्रम रेवा गुर्जर मंगल भवन में संपन्न

मेघावी छात्र- छात्राओं का पारितोषिक वितरण कार्यक्रम रेवा गुर्जर मंगल भवन में संपन्न
शील्ड एवं सम्मान पत्र से सम्मानित
नेपानगर ,खकनार, शाहपुर, क्षेत्र के ग्रामीणों से आए छात्र छात्राएं
वीर गुर्जर महासभा के सलाहकार एवं गुर्जर मंडल जिला अध्यक्ष विनायक पाटिल के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन
जिला बुरहानपुर:- पर्यटन नगरी शहर इंदौर इच्छापुर रोड राजमार्ग पर स्थित रेवा गुर्जर मंगल कार्यालय संजय नगर में आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे सर्वप्रथम मां सरस्वती की छायाचित्र पर तेल दीप फूल हार एवं सरदार बल्लेबाई पटेल छाया चित्र पर फूल हर चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम की विशेषता यह है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती 31 अक्टूबर को देखते हुए रेवा गुर्जर भवन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 30 अक्टूबर को यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मेघावी छात्र, छात्राओं का पारितोषित वितरण कार्यक्रम सरदार बल्ले भाई पटेल स्टैचू शील्ड शील्ड एवं सम्मान पत्र से छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जिसमें जिले भर से लगभग 150 लोगो ने एवं 45 बालक , बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन वीर गुर्जर महासभा के सलाहकार एवं गुर्जर मंडल अध्यक्ष विनायक पाटिल के सानिध्य में कार्यक्रम मे सर्वस्वी युवराज महाजन, विश्वनाथ हिराजी चौधरी , गजानंद महाजन, किशोर महाजन, श्रीमती भारती विनोद पाटिल, विनोद पाटिल, विजय पाटिल, योगेश महाजन ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में समाज के सभी बंधुओ ने सभी सदस्यों ने स्वल्पाहार कर कार्यक्रम एक आनंद मय पल में व्यतीत किया।
वीर गुर्जर महासभा के सलाहकार एवं गुर्जर मंडल जिला अध्यक्ष विनायक पाटिल बुरहानपुर सदस्य राजेंद्र माधवराव पाटिल सर , प्रीतम महाजन, मुरलीधर पाटिल , मुरलीधर महाजन , महेंद्र चौधरी, अक्षय महाजन, मनोज महाजन आदी उपस्थित सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे अंत में राजेंद्र पाटील सर ने आभार व्यक्त किया।
