टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: अभिनेता के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई, मुंबई पुलिस ने अन्य बड़े सितारों के ठिकानों पर भी बढ़ाई चौकसी

22 Oct 2026 - 18:51
0 61
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: अभिनेता के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई, मुंबई पुलिस ने अन्य बड़े सितारों के ठिकानों पर भी बढ़ाई चौकसी

फायरिंग की खबर के बाद बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ  की पहली तस्वीर आई सामने

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: अभिनेता के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई, मुंबई पुलिस ने अन्य बड़े सितारों के ठिकानों पर भी बढ़ाई चौकसी

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए फायरिंग कांड के बाद सुरक्षा एजेंसियों और मुंबई पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं। घटना के बाद अभिनेता के बांद्रा (कार्टर रोड) स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चूंकि टाइगर श्रॉफ के पास पहले से कोई व्यक्तिगत पुलिस सुरक्षा या किसी धमकी की शिकायत दर्ज नहीं थी, इसलिए इस सनसनीखेज हमले के बाद एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के तहत यह त्वरित कदम उठाया गया है।

बिना सुरक्षा के बाहर निकलना बना टार्गेट का कारण?

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि टाइगर श्रॉफ आमतौर पर बिना किसी भारी सुरक्षा लावलश्कर के सामान्य रूप से बाहर आते-जाते थे। जिस दिन यह वारदात हुई, वे जुहू इलाके में फुटबॉल खेलकर बिना एस्कॉर्ट के लौट रहे थे। हमलावरों ने इसी का फायदा उठाया। पुलिस का अनुमान है कि इस हमले का मुख्य मकसद दहशत फैलाकर रंगदारी (एक्सटॉर्शन) वसूलना और पब्लिसिटी हासिल करना था।

वर्तमान में टाइगर के आवास पर एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर सहित चार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, साथ ही वीआईपी इलाकों में विशेष गश्त वाहन भी तैनात कर दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर उनकी सुरक्षा और बढ़ाई जा सकती है।

सलमान खान, आमिर खान और रोहित शेट्टी के घरों के बाहर भी पहरा सख्त

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह या अन्य गैंग्स के संभावित कनेक्शन की आशंका को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के अन्य दिग्गजों की सुरक्षा भी चाक-चौबंद कर दी है।

  सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है, जहां स्थानीय पुलिस थाने का एक वाहन लगातार निगरानी रखेगा।

  फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर भी पुलिस वाहन को निरंतर निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

जांच में लगातार हो रहे बड़े खुलासे

पुलिस और एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) इस मामले की तह तक जाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस फायरिंग मामले में पुलिस ने राजस्थान के कोटा से मुख्य शूटरों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें अदालत ने 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इसके अलावा हरियाणा और दिल्ली से हथियारों की सप्लाई करने वाले अन्य गुर्गों और सहयोगियों की भी धरपकड़ की जा रही है।

जांच एजेंसियां इस बात की भी गहराई से पड़ताल कर रही हैं कि इस पूरे षड्यंत्र के पीछे विदेश से बैठकर कौन निर्देश दे रहा था।

Comments (0)

User