बुरहानपुर में चोर का आतंक एक ही रात में 7 दुकानों के ताले टूटे, सब्बल से शटर उखाड़कर लाखों की नगदी ले उड़ा चोर; CCTV में कैद हुई वारदात

बुरहानपुर में चोर क आतंक
बुरहानपुर एक ही रात में 7 दुकानों के ताले टूटे, सब्बल से शटर उखाड़कर लाखों की नगदी ले उड़ा चोर; CCTV में कैद हुई वारदात
बुरहानपुर। लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास स्थित कोरोनेशन बाजार में बीती रात एक अज्ञात चोर ने जमकर आतंक मचाया। चोर ने एक ही रात में सात दुकानों के ताले तोड़कर तिजोरियों में रखी 2 से 3 लाख रुपये से अधिक की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी वारदात बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक अकेला व्यक्ति सब्बल की मदद से एक के बाद एक दुकानों के ताले तोड़ता और अंदर घुसकर नगदी निकालता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
सुबह मिली जानकारी: गुरुवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो शटर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखने पर गल्ले और तिजोरियों से नगदी गायब मिली।
पुलिस की कार्रवाई: वारदात की सूचना मिलते ही सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह और लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर दुकानदारों के बयान दर्ज किए हैं। सीएसपी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
व्यापारियों में आक्रोश: एक साथ सात दुकानों में चोरी होने से कोरोनेशन बाजार के व्यापारियों में भारी दहशत और आक्रोश है। मंडी अध्यक्ष रूपचंद वाधवानी सहित अन्य व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के लिहाज से पूरे बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



