प्रो. मनीष पारीक को वाणिज्य विषय में मिली पीएच.डी., सेवासदन महाविद्यालय और बुरहानपुर का नाम रोशन

प्रो. मनीष पारीक को वाणिज्य विषय में मिली पीएच.डी., सेवासदन महाविद्यालय और बुरहानपुर का नाम रोशन
बुरहानपुर
सेवासदन महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवा दे रहे प्रो. मनीष पारीक ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से वाणिज्य विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर महाविद्यालय और पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
पावरलूम उद्योग पर केंद्रित रहा शोध
प्रो. पारीक के शोध का शीर्षक “मध्यप्रदेश में पावरलूम उद्योग की समस्याओं एवं संभावनाओं का अध्ययन बुरहानपुर जिले के विशेष संदर्भ में” था। उन्होंने यह महत्वपूर्ण शोध-कार्य शोध-निर्देशक डॉ. एन.एल. गुप्ता के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
अपने इस शोध में उन्होंने बुरहानपुर के पावरलूम उद्योग की मुख्य विशेषताओं, मौजूदा समस्याओं, उनके संभावित समाधानों और उद्योग के विकास के लिए उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए हैं। स्थानीय अर्थव्यवस्था और हथकरघा/पावरलूम सेक्टर के लिहाज से उनका यह शोध विशेष रूप से प्रासंगिक माना जा रहा है।
शिक्षा जगत और महाविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर
प्रो. मनीष पारीक की इस उपलब्धि पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, सचिव श्री के.डी. पटेल, प्राचार्य डॉ. एस.एम. शकील, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील माहेश्वरी सहित समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामन की है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



