मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन छत्रपति शिवाजी मंगल भवन लालबाग में आज।

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन छत्रपति शिवाजी मंगल भवन लालबाग में आज
बुरहानपुर — नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन आज छत्रपति शिवाजी मंगल भवन कार्यालय लालबाग में किया गया है नागरिकों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने व उनकी शिकायतों के निराकरण के लिए नगर निगम, बुरहानपुर द्वारा दिनांक 13 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से छत्रपति शिवाजी मंगल भवन, लालबाग, बुरहानपुर में किया जा रहा है।
नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में प्रत्येक नागरिक अपनी अपनी समस्याएँ, शिकायतें एवं विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
समस्त नागरिकों से अपील है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें तथा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0


