दीपावली पर्व पर नगर निगम कार्यालय में महापौर माधुरी अतुल पटेल ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, शहर की सुख-समृद्धि की कामना

08 Nov 2026 - 21:53

बुरहानपुर। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर आज महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने नगर निगम कार्यालय में विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान गणेश एवं माँ लक्ष्मी का पूजन कर शहर की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान पूर्व महापौर  अतुल पटेल, नगर निगम आयुक्त 

संदीप श्रीवास्तव, लेखाधिकारी श्री विक्रम पोरवाल सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दीपावली के इस पावन अवसर पर पूजा-अर्चना की तथा एक-दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने शहरवासियों, अधिकारी, कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, सकारात्मकता अपनाने और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

इस दौरान नगर निगम कार्यालय का वातावरण दीपोत्सव की उमंग, उत्साह एवं उल्लास से सराबोर नजर आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0