दीपावली पर स्वदेशी अपनाएं: - सड़कों पर बैठे स्थानीय कारीगरों से ही खरीदें दीये और मूर्तियां – प्रीतम महाजन

05 Nov 2026 - 03:12
दीपावली पर स्वदेशी अपनाएं: - सड़कों पर बैठे स्थानीय कारीगरों से ही खरीदें दीये और मूर्तियां – प्रीतम महाजन

दीपावली पर स्वदेशी अपनाएं: - सड़कों पर बैठे स्थानीय कारीगरों से ही खरीदें दीये और मूर्तियां – प्रीतम महाजन

बुरहानपुर: दीपावली के पावन पर्व के अवसर प

र उपभोक्ता अधिकार संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने बुरहानपुर जिलेवासियों से 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश देते हुए स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की भावुक अपील की है।

प्रीतम महाजन ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे दीपावली पूजन और सजावट के लिए मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं, मिट्टी के दीये, सजावटी सामान और बच्चों के पारंपरिक खिलौने सड़कों व सिकोरी के किनारे बैठे स्थानीय गरीब कारीगरों और कुम्हारों से ही खरीदें।

"दूसरों के घरों में भी लाएं दिवाली का उजाला"

उपभोक्ता अधिकार संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने कहा, "दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है। जब हम अपने घरों को रोशन करने के लिए स्थानीय कारीगरों द्वारा मिट्टी से बनाई गई स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, तभी इन छोटे विक्रेताओं और कुम्हार परिवारों के चूल्हे जल सकेंगे और उनके घरों में भी सही मायनों में दिवाली की खुशी और उजाला आ सकेगा।"

चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने की अपील

शहर व ग्रामीण अंचलों के सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि विदेशी या चाइनीज प्लास्टिक के सामानों का पूरी तरह से बहिष्कार करें। अपनी परंपरा व संस्कृति को सहेजते हुए मिट्टी से निर्मित शुद्ध स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों से खरीदारी करने से न केवल हमारी पारंपरिक संस्कृति का संरक्षण होगा, बल्कि हमारी स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और गरीब परिवारों को रोजगार व संबल मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0