ग्वालियर ट्रक हादसे पर सीएम डॉ मोहन ने जताया दुखः मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख और घायलों को सहायता राशि का ऐलान

ग्वालियर ट्रक हादसे पर सीएम डॉ मोहन ने जताया दुखः मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख और घायलों को सहायता राशि का ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर सीएम डॉ मोहन ने जताया दुखः मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख और घायलों को सहायता राशि का ऐलान
संजय पाटीदार, भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुए भीषण ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए सभी मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक सहायता एवं मुफ्त इलाज का बड़ा ऐलान किया गया है।
मुआवजे और राहत राशि की घोषणा
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर जिलों के निवासी हैं। सरकार की ओर से निम्नलिखित सहायता प्रदान की जाएगी। मृतकों के परिजनों को: प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर घायलों को: गंभीर रूप से घायल हुए श्रद्धालुओं को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। अन्य घायलों को: अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। निःशुल्क इलाज: हादसे में घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के इलाज का पूरा खर्च मध्य प्रदेश सरकार उठाएगी।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर पर बड़ा हादसा: 12 से ज्यादा लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल
मंत्रियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना और मंत्री राकेश शुक्ला को तत्काल ग्वालियर पहुँचने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे मौके पर रहकर राहत कार्य और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था का निरीक्षण कर सकें। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
Comments (0)