रास्ते से बाड़ी हटाने पर चाचा-चाची से मारपीट:भतीजे-बहू के खिलाफ घायल दंपती ने शिकायत दर्ज कराई

18 Oct 2026 - 23:20
0 2
रास्ते से बाड़ी हटाने पर चाचा-चाची से मारपीट:भतीजे-बहू के खिलाफ घायल दंपती ने शिकायत दर्ज कराई
मऊगंज जिले के जुड़मनिया रघुनाथ गांव में जमीनी विवाद के चलते आम रास्ते पर बाड़ी लगाने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि भतीजे संजय पटेल और उनकी पत्नी सुमन पटेल ने चाचा राजेंद्र प्रसाद पटेल (36) और उनकी पत्नी मनीषा पटेल के साथ मारपीट की। घायल दंपती ने लौर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रास्ते पर बाड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद राजेंद्र पटेल ने पुलिस को बताया कि रविवार को दूध बेचकर घर लौटने पर उन्होंने देखा कि संजय ने आम रास्ते पर बाड़ी लगा रखी थी। जमीन से जुड़े विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। राजेंद्र के अनुसार, जब उन्होंने बाड़ी हटाने की कोशिश की तो संजय ने विरोध किया और गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की। शिकायत के मुताबिक, पत्नी मनीषा पटेल बीच-बचाव करने पहुंचीं तो सुमन पटेल ने उनके साथ भी मारपीट की। घायल दंपती अस्पताल में भर्ती मारपीट में राजेंद्र पटेल के सिर और घुटने में चोट आई, जबकि मनीषा पटेल के दाहिने हाथ में चोट लगी। दोनों को शाम करीब 6 बजे सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। लौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments (0)

User