खनिज विभाग की टीम ने रेत खनन के रास्ते रोके:बालाघाट के किरनापुर और लांजी में जेसीबी से खोदे गड्ढे

18 Oct 2026 - 23:20
0 0
खनिज विभाग की टीम ने रेत खनन के रास्ते रोके:बालाघाट के किरनापुर और लांजी में जेसीबी से खोदे गड्ढे
बालाघाट जिले में खनिज विभाग ने रेत के अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए कार्रवाई की है। विभाग ने रविवार को किरनापुर और लांजी क्षेत्र में तीन जगहों पर रेत खदानों तक जाने वाले रास्ते जेसीबी से खोदकर बंद कर दिए। यह कार्रवाई पौनी, पीपलगांव खुर्द और सोन नदी के इलाकों में की गई। इन रास्तों पर गड्ढे खोद दिए गए हैं, ताकि रेत निकालने वाले वाहन नदी तक न पहुंच सकें। दरअसल, इन इलाकों से लगातार अवैध तरीके से रेत निकाली और ले जाई जा रही थी। विभाग को इसकी शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन इस पर रोक नहीं लग पा रही थी। खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Comments (0)

User