आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज की तत्कालीन SDM डॉ. प्रेरणा सिंह निलंबित, जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

29 Nov 2026 - 01:37
आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज की तत्कालीन SDM डॉ. प्रेरणा सिंह निलंबित, जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज की तत्कालीन SDM डॉ. प्रेरणा सिंह निलंबित, जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

पटना / गोपालगंज

बिहार के गोपालगंज जिले की सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) डॉ. प्रेरणा सिंह और उनके पति रितेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) की कार्रवाई के बाद राज्य सरकार ने डॉ. प्रेरणा सिंह को निलंबित कर दिया है।

न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद SVU की टीमों ने गोपालगंज, पटना और रोहतास सहित दंपती के सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान SDM के सरकारी आवास और कार्यालय से जुड़े रिकॉर्ड व दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई। रितेश कुमार बिहार के पथ निर्माण विभाग में अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।

छापेमारी और जांच में सामने आए तथ्य:

  शुरुआती कार्रवाई व बरामदगी शछापेमारी के दौरान 9 लाख रुपये मूल्य के सोने के सिक्कों की खरीद से जुड़ी रसीद, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से संबंधित कागजात, बैंक लॉकर के विवरण तथा विभिन्न भूखंडों व वाहनों से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई थी। शुरुआत में दंपती के पास ज्ञात आय से करीब 84 प्रतिशत (लगभग 1.98 करोड़ रुपये) अधिक संपत्ति होने का अनुमान लगाया गया था।

  आगे की जांच में बढ़ता आंकड़ा: छापेमारी के बाद की पड़ताल और पटना स्थित बैंक लॉकर की जांच में SVU को 62.65 लाख रुपये के आभूषण तथा अन्य चल-अचल संपत्तियों के ब्योरे मिले। जांच एजेंसी के अनुसार, आगे के सत्यापन में दंपती की कुल ज्ञात आय के मुकाबले संपत्ति का अंतर बढ़कर 152.42 प्रतिशत (करीब 3.59 करोड़ रुपये से अधिक) तक पहुंच गया है।

फिलहाल SVU की टीम संपत्तियों, निवेश और आय के स्रोतों से जुड़े दस्तावेजों का विस्तृत सत्यापन कर रही है। मामले में आगे की कानूनी और विभागीय जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0