बुरहानपुर पुलिस द्वारा 27 नवंबर से 03 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा 'ओके पास शिविर'
बुरहानपुर पुलिस द्वारा 27 नवंबर से 03 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा 'ओके पास शिविर'
वाहनों के दस्तावेज पूर्ण करवाकर बनवा सकेंगे ओके पास, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक
गुलमोहर मार्केट पार्किंग व्यवस्था पर आज पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में बेवजह खड़े वाहनों को हटाया गया
बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 27 नवंबर से 03 दिसंबर 2026 तक 'ओके पास शिविर' आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन थाना यातायात एवं यातायात चौकी जयस्तंभ में किया जा रहा है। शिविर का समय प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर में ऐसे वाहन चालक जिनके वाहनों के आवश्यक दस्तावेज पूर्ण हैं, वे अपने वाहन का ओके पास बनवा सकते हैं। वहीं जिन वाहन चालकों के दस्तावेज अपूर्ण हैं, उन्हें आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करवाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। दस्तावेज पूर्ण होने के उपरांत वे भी अपने वाहनों का ओके पास बनवा सकेंगे।
गुलमोहर मार्केट में पार्किंग व्यवस्था को लेकर कार्रवाई इसी क्रम में आज यातायात पुलिस द्वारा शहर में चिन्हित पार्किंग स्थल गुलमोहर मार्केट में अभियान चलाकर वहां अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने तथा अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने की समझाइश दी गई।
बुरहानपुर पुलिस की वाहन चालकों से अपील
अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें। वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें। सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्थित पार्किंग न करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। बुरहानपुर पुलिस का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का पालन करवाना नहीं, बल्कि आमजन के सहयोग से शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं अनुशासित बनाना है।
आमजन से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में ओके पास शिविर में पहुंचकर अपने वाहनों के दस्तावेजों की जांच करवाएं एवं ओके पास बनवाएं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



